
ब्रह्मास्त्र से शुरूआत
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की प्रेम कहानी की शुरूआत, अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र से शुरू हुई। रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के ब्रेक अप के बाद।

अयान मुखर्जी ने किया खुलासा
एक पोस्ट में अयान ने ब्रह्मास्त्र से एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि ये तस्वीर बहुत सारी चीज़ों की शुरूआत थी। उनका इशारा, रणबीर और आलिया की इस खास दोस्ती की तरफ था।

खूब हुई लुका छिपी
पहले रणबीर और आलिया ने अपने रिलेशनशिप की खबर को मीडिया से बचाकर रखने की कोशिश की। आलिया और कैटरीना उस दौरान बेस्ट फ्रेड्स भी थीं।

मीडिया ने किया कैद
मीडिया ने रणबीर कपूर को आलिया भट्ट के घर पर इन तस्वीरों में कैद किया जो धड़ल्ले से वायरल हुईं। इसके बाद दोनों ही अपने रिलेशनशिप को कुबूल करने में ज़रा भी नहीं हिचकिचाए।

सोनम के रिसेप्शन पर
सोनम कपूर के रिसेप्शन पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने कपल एंट्री मारी और सबको चौंका दिया। उन्हें साथ में देखकर फैन्स काफी खुश हुए।

कपूर परिवार में स्वागत
आलिया का स्वागत कपूर परिवार में हो चुका है। हाल ही में अरमान जैन के रिसेप्शन पर वो रणबीर और नीतू कपूर के साथ दिखाई दीं।

परिवार का लंच
कपूर परिवार के सालाना क्रिसमस लंच का हिस्सा भी आलिया बनीं और ये तस्वीरें काफी वायरल हुईं।

दिल खोलकर स्वागत
नीतू कपूर पहले ही आलिया भट्ट का स्वागत परिवार में बांहें फैलाकर कर चुकी हैं। ये रणबीर की पहली गर्लफ्रेंड है जो उनके माता पिता को पसंद आई हैं।

महेश भट्ट की मंज़ूरी
इस रिश्ते को आलिया के माता पिता महेश भट्ट और सोनी राज़दान की मंज़ूरी भी मिल चुकी है। महेश भट्ट ने कहा कि दोनों प्यार में हैं।
Source link